You are here

Radha Krishan Temple

राधा कृष्ण समूह का दूसरा मंदिर- यह छोटे आकर का मंदिर है। गर्भगृह में राधा और कृष्ण की संगमरमर की प्रतिमाएं चांदी के पतरों से जड़े सिंहासन पर विद्यमान हैं। भगवान कृष्ण की प्रतिमा चतुर्भुजी है। राधा-कृष्ण मंदिर इस वर्ग का अपेक्षाकृत नया मंदिर है। इसे चम्बा के राजा जीत सिंह की विधवा रानी शारदा ने बनवाया था। समूह का तीसरा मंदिर चन्द्रगुप्त महादेव का है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के साथ ही निर्मित यह मंदिर दसवीं और ग्यारवीं शताब्दी का है। समूह का सबसे प्राचीनतम मंदिर शिव को समर्पित हैं शिवलिंग गर्भगृह में सुशोभित है। चौथा मंदिर गौरी शंकर महादेव का है। गर्भगृह में कांसे की भगवान शिव को समर्पित मूर्ति कला का अभूतपूर्व उदहारण है। इसमें पीछे नन्दी दिखाया गया है। प्रतिमा राजा साहिल वर्मा के पुत्र युगाकर वर्मन ने 11 वीं शताब्दी में बनवाई थी। मूर्ति चतुर्भुजी है जिसके सामने शिवलिंग है। पांचवां मंदिर अम्बकेश्र्वर महादेव को समर्पित है। मंदिर को त्रिमुक्तेश्रवर नाम से जानते हैं। शिखर पिरामिड आकार का है। छठा मंदिर लक्ष्मी दामोदर के नाम से भगवान विष्णु को समर्पित है। गर्भगृह में विष्णु की चतुर्भुजी प्रतिमा खड़ी दिखाए गई है।

About the Author

toshi's picture
My name is Toshiba Anand. I am a content writer, traveller & music lover. I enjoy to dance, watch movies, comedy videos, listen punjabi songs. I am here to spread the word about Himachal Pradesh and my district Mandi.

Comment with Facebook Box

Temples (~27/183)

Himachal Pradesh. It is located at an altitude of about 2,438 m in the Kullu Valley. Bijli Mahadev is one of the excellent temples in India. Located 10 km from Kullu across the Beas river, it can be approached by a rewarding trek of 3 km.
A panoramic view of Kullu and Paravati valleys can be seen from the temple. The 60 feet high staff of Bijli Mahadev

Chandika Devi Temple

चंडिका देवी मंदिर-माँ काली को समर्पित यह मंदिर सातवीं शताब्दी में निर्मित बताया जाता है। मंदिर में एक भगवान विष्णु की खड़ी प्रतिमा है। मंदिर...

Ambika Devi Mandir Kullu

hptours.com

अम्बिका देवी मंदिर-यह मंदिर माता दुर्गा को समर्पित है। गर्भगृह में संगमरमर की काले रंग की प्रतिमा है जिसे सोने और चांदी के आभूषणों से...

Nirmand Temple Kullu

hptours.com

निरमंड के मंदिर- निरमंड परशुराम की तप-स्थली मानी जाती है। परशुराम को विष्णु का छठा अवतार माना गया हैं। महर्षि जमदगिनी के पुत्र यही हैं तथा...

Guseni Devi Temple

गुसैनि देवी मंदिर-भीतरी सिराज में तीरथन नदी के दाहिने किनारे पर स्थित इस मंदिर को गड़ा दुर्गा का माना जाता है। गुसैन गांव में स्थित इस मंदिर...